आवाहन अखाड़े में गूंजा धर्म का जयघोष: भव्य गृह प्रवेश एवं उद्घाटन समारोह 🔱

🔥 हरिद्वार, (कमल शर्मा)05 अप्रैल 2026
धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा में आज दोपहर 12:00 बजे भव्य गृह प्रवेश एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर संत-महात्माओं, अखाड़ा पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का संरक्षण श्री मं. भारद्धाज गिरि जी एवं श्री मं. प्रयाग भारती जी के सानिध्य में हो रहा है, वहीं आयोजन की कमान महामंत्री श्री मं. सत्यगिरि जी के नेतृत्व में संभाली जा रही है।
इस दौरान पंचपरमेश्वर के रूप में
श्री मं. हरिहरपुरी जी
श्री मं. नरेश गिरि जी
श्री मं. जयभारती जी
श्री मं. अक्षय गिरि जी
की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
व्यवस्थापन की जिम्मेदारी श्री महन्त सचिव दुर्गा गिरि जी एवं श्री महन्त सचिव अनिल पुरी जी द्वारा संभाली जा रही है।


🗣️ संरक्षक श्री मं. प्रयाग भारती जी का बयान
संरक्षक श्री मं. प्रयाग भारती जी ने कहा कि
“यह केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और अखाड़ा संस्कृति के विस्तार का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह स्थान साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।”


🗣️ महामंत्री श्री मं. सत्यगिरि जी ने जानकारी देते हुए बताया कि“कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। देशभर से संतों का आगमन हो रहा है और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं सत्संग की भी व्यवस्था की गई है।”


यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हरिद्वार की आध्यात्मिक विरासत को और मजबूत करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। श्रद्धालुओं में इस भव्य आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *