जूना अखाड़ा हनुमान मंदिर में भक्ति का सागर: पंजाब चट्टी के भक्तों ने सजाया विशाल भंडारा 🔥

🔥हरिद्वार। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जूना अखाड़ा हनुमान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर पंजाब चट्टी से आए भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान पंजाब चट्टी से आए भक्त भवन कुमार, प्रदीप राय शर्मा और विनोद कुमार ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का यह पर्व यहां हर वर्ष अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जूना अखाड़ा की पावन परंपरा के तहत आनंद गिरि महाराज के सानिध्य में विशाल संत भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
भक्तों ने बताया कि यह आयोजन केवल भोजन प्रसाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। हनुमान जी की कृपा से यहां आने वाले हर श्रद्धालु को आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति होती है।
मंदिर परिसर में पूरे दिन भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
यह भव्य आयोजन एक बार फिर यह दर्शाता है कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *