गुरुपरंपरा का गौरवपूर्ण विस्तार: स्वामी कृष्ण स्वरूप जी ने देव स्वरूप जी को सौंपा उत्तराधिकार 🔱

🔱 उत्तरी हरिद्वार हिल बाईपास, खड़खड़ी स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री चन्दन कृष्ण आश्रम में आध्यात्मिक परंपरा का एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। आश्रम के परमाध्यक्ष परम पूज्य स्वामी कृष्ण स्वरूप जी महाराज ने अपने सुयोग्य एवं प्रिय शिष्य देव स्वरूप जी को विधिवत रूप से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं, संत समाज एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत भव्य और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मदन कौशिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह परंपरा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
देव स्वरूप जी ने अपने गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आश्रम की परंपराओं, मूल्यों एवं आध्यात्मिक सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह अवसर न केवल आश्रम परिवार के लिए, बल्कि समस्त श्रद्धालुओं के लिए गर्व और आस्था का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *