भेल रानीपुर में गूंजी सायरन की आवाज़: मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल में दिखा आपदा प्रबंधन का दमखम 🔥

🚨
हरिद्वार(कमल शर्मा)फायर स्टेशन मायापुर के नेतृत्व में दिनांक 30 मार्च 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, BHEL रानीपुर परिसर में एक व्यापक मल्टी एजेंसी कंटीजेंसी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा।
मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, फायर सर्विस तथा भेल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी एजेंसियों के बीच तालमेल, त्वरित निर्णय क्षमता और संसाधनों के कुशल उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिससे आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत बनाया जा सके।
इस दौरान फायर विभाग की ओर से LFM जयवीर सिंह, DVR विपिन तोमर, FM खजान सिंह, FW हिमानी एवं FM खुशहाल राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी दक्षता का परिचय दिया।
इस सफल आयोजन ने स्पष्ट कर दिया कि हरिद्वार में आपदा से निपटने के लिए सभी एजेंसियां सतर्क, प्रशिक्षित और पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *