“पत्रकार” बनकर रास्ता रोका, ऑफिस तक पीछा कर मांगे 2 लाख! गैस डिलीवरी बॉय से दिनदहाड़े रंगदारी, तीन नामजद”

🚨हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान एक युवक से रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, धनपुरा (पथरी) निवासी अमृत कुमार (35) पुष्पक गैस सर्विस में डिलीवरी का कार्य करता है। 27 मार्च 2026 को वह आर्यनगर स्थित संतोष विहार में गैस सिलेंडर देने जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि पहले आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और फिर गैस सिलेंडर का वजन कराने की बात कहकर उसे रोक लिया। जब अमृत कुमार ने उनसे परिचय पूछा तो तीनों ने खुद को पत्रकार बताते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया।
मामला यहीं नहीं रुका—पीड़ित के अनुसार, आरोपी उसके कार्यालय तक भी पहुंच गए और वहां उससे 2 लाख रुपये की रंगदारी मांग डाली। जब अमृत कुमार ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने पूरी घटना की जानकारी अपने कार्यालय को दी और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
⚖️ मुकदमा दर्ज, तीन आरोपी नामजद
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में
देवम मेहता
अर्चना डिगरा
बिश्वास सैनी
शामिल हैं। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
🚨 पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई में जुटी है।
👉 यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि पत्रकारिता की आड़ में अपराध करने वालों पर कब सख्त कार्रवाई होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *