सिलेंडर कालाबाजारी का ‘खेल’ गरमाया: हर दिन लाखों के वारे-न्यारे की चर्चा, जांच की उठी मांग 🔥

🔥
हरिद्वार/कमल शर्मा/शहर में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म हो गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति प्रदीप के माध्यम से बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री कराए जाने की बात सामने आ रही है।
आरोप है कि एक-एक गैस सिलेंडर को तीन से चार हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है। यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है, तो इस अवैध कारोबार से प्रतिदिन लाखों रुपये के वारे-न्यारे हो रहे हैं, जिससे पूरे गैस वितरण तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल लंबे समय से सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि अब तक जिम्मेदार विभागों की नजर इस ओर नहीं पड़ी है या फिर जानबूझकर इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि आखिर किसके संरक्षण में यह कथित कालाबाजारी फल-फूल रही है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब और क्या कदम उठाता है, या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह केवल चर्चाओं तक ही सीमित रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *