हरिद्वार, जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क के तत्वावधान में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वाँ जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन संघर्ष, उनके योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज कुमार, महेश कुमार, रवि कांत, संजय कुमार, तरुण कुमार, विशेष बर्मन, रजत, उमेश, छोटू, मोहित, सचिन और संदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर मनोज कुमार ने कहा कि “बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों की जो राह दिखाई है, वही आज भी हमारे लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।”

कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।



