हाईटेक फीचर्स और शानदार क्वालिटी के साथ सजी कारों की झलक, मारुति सुजुकी कैंप ने खींचा ध्यान

🚗 कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। कनखल-जगजीतपुर स्थित मारुति वाटिका के पास Maruti Suzuki के सौजन्य से दो दिवसीय विशेष ऑटोमोबाइल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आधुनिक तकनीक और शानदार फीचर्स से लैस गाड़ियों को प्रदर्शित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कारों का अनुभव लिया।
कैंप के दौरान Victoris और breeza जैसी गाड़ियों को डेमो के लिए रखा गया। इन गाड़ियों के एडवांस फीचर्स, बेहतर माइलेज, सुरक्षा तकनीक और प्रीमियम डिजाइन ने लोगों को खासा आकर्षित किया।
इस अवसर पर रिलेशनशिप प्रबंधक पूजा चौधरी ने कहा कि,
“इस तरह के कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को नई तकनीक और फीचर्स से रूबरू कराना है, ताकि वे सही और बेहतर विकल्प का चयन कर सकें।”
वहीं देवांश ने बताया कि,
“आज के दौर में ग्राहक सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि सुरक्षा, कंफर्ट और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की तलाश में रहते हैं। कैंप में प्रदर्शित गाड़ियां इन सभी अपेक्षाओं पर खरी उतरती हैं।”
दो दिवसीय इस कैंप में आए ग्राहकों को टेस्ट ड्राइव, एक्सपर्ट सलाह और विशेष ऑफर्स की जानकारी भी दी गई। कैंप ने क्षेत्र में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *