हरिद्वार, कमल शर्मा/हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पूरे शहर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर आदेश चौहान, हरिद्वार मेयर किरण जैसल सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मदन कौशिक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और फूलों की वर्षा कर मंत्री बनने की खुशी मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे हरिद्वार के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि मदन कौशिक के नेतृत्व में क्षेत्र का और अधिक विकास होगा।
