कोतवाली बहादराबाद
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, N.D.P.S. Act में पहले भी जा चुका है जेल
माद्क पदार्थों की तस्करी में लिप्त तत्वों के खिलाफ एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने दिनांक- 19-03-2026 को दौराने चैकिंग नहर पटरी गुजरों के डेरे के पास बहादराबाद से रमाकांत नाम के संदिग्ध को 18.98 ग्राम (बाजारी कीमत लगभग छह लाख रुपये) स्मैक के साथ दबोचा। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद पर मु०अ०सं० 63/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। आरोपी को नियमानुसार आज मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पकड़ा गया आरोपित-
रमाकांत पुत्र राजकुमार निवासी फतेहगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवास पावन धाम कॉलोनी थाना कनखल जनपद हरिद्वार
आपराधिक इतिहास-
- मु०अ०सं० 82/2025 धारा 8/21 NDPS ACT थाना कनखल
बरामद माल-
अवैध स्मैक 18.98 ग्राम
पुलिस टीम-
- व०उप०नि० नितिन विष्ट
- कानि० विकास थापा
- कानि० वीरेन्द्र
