कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा एवं कार्यशाला का आयोजन 13–14 मार्च 2026 को होटल रॉयल वृन्दावन, हरिद्वार में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उत्तराखंड टेंट व्यापार एसोसिएशन, हरिद्वार द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आए टेंट व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक मोहान सेठ और मनोहर लाल गुलाटी ने कहा कि टेंट व्यवसाय देश के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस उद्योग को संगठित कर नई तकनीक, बेहतर प्रबंधन और आपसी सहयोग से आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एस. मक्कड़ ने अपने संबोधन में कहा कि टेंट व्यापारियों के सामने कई व्यावसायिक चुनौतियां हैं, जिनके समाधान के लिए पूरे देश के व्यापारियों को एक मंच पर आकर मजबूत संगठन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन टेंट कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्य सलाहकार सूरत सिंह मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन व्यापारियों के लिए अनुभव साझा करने और नई योजनाओं पर विचार करने का बेहतरीन अवसर होते हैं। वहीं वरिष्ठ वाइस चेयरमैन पवन सेठ और अध्यक्ष रवि जिंदल ने टेंट उद्योग में आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा मानकों को अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राव, महासचिव अशोक चावला, कोषाध्यक्ष पंकज शौकीन तथा संरक्षक हरजीत सिंह सच्चर ने भी अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आयोजन समिति की ओर से संरक्षक मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष दाऊ दयाल अग्रवाल (वृंदावन टेंट हाउस), महामंत्री सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष श्यामलाल पाहवा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राव ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य टेंट व्यापारियों को एकजुट करना, व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना तथा नए अवसरों के बारे में जानकारी देना है।
भगवती परसाद रतूड़ी ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा टेंट उद्योग के विकास और व्यापारियों के आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
