हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक फार्मा कंपनी में वर्ष 2015 में मानक के अनुरूप न पाई गई दवा के सैंपल फेल होने के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने पर कोर्ट ने मेडी मार्क ड्रग्स फार्मा के प्रोडक्शन केमिस्ट इंचार्ज सुरेंद्र सिंह निवासी बिजनौर को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि ड्रग कंट्रोल विभाग के आदेशों के अनुपालन में आरोपी सुरेंद्र सिंह की तलाश तेज कर दी गई है। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण विभाग को उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए थे।
इसी क्रम में ड्रग विभाग की टीम ने सिडकुल स्थित संबंधित कंपनी में पहुंचकर सुरेंद्र सिंह के संबंध में पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि सुरेंद्र सिंह काफी समय पहले ही कंपनी से इस्तीफा देकर जा चुका है।
ड्रग विभाग द्वारा अब आरोपी की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जल्द ही आवश्यक कदम उठाए
फार्मा कंपनी का केमिस्ट घोषित भगोड़ा, सैंपल फेल मामले में कोर्ट सख्त
