सुरक्षात्मक दृष्टिकोण कई ठोस उपाय मांग हेतु राष्ट्रीय पंजाबी महासभा प्रदेश अध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने ज्वालापुर अध्यक्ष व्यापार मंडल पार्षद हरविंद्र सिंह प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला अधिकारी मयूर दीक्षित को सौंपा पत्र। जिला अधिकारी को सौंपे पत्र में प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी महासभा एवं जिला अध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल सुनील सेठी ने बताया कि हाइवे पर लगातार कई कमियों की वजह से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है मुख्यता तेज रफ्तार ,रांग साइड वाहन, पथ प्रकाश की कमी, अनावश्यक कट सहित कई कारण दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे है जिस ओर हाइवे अथॉरिटी सहित जिला प्रशासन ट्रैफिक पुलिस को कुछ कड़े कदम उठाने की जरूरत है जिसमें मुख्यता चिल्ला बैराज मार्ग से भीमगोड़ा पार्किंग से लेकर सर्वानंद तक, नए रानीपुर हरिद्वार से लेकर सिंह द्वार कनखल पुलिया के पास साइड रोड साइड वाहन, ज्वालापुर रेल पुल के नीचे हाइवे गुरुकुल से सिंह द्वारा अंडर पास साइड रोड पर कड़ी कार्यवाही रोंग साइड वाहनों पर करने की आवश्यकता है । साथ ही कुछ मुख्य बिंदुओं पर विशेष व्यवस्था की आवश्यकता है जिसमें मुख्यता बिंदु संख्या 1 – हाइवे पर दौड़ते रोंग साइड वाहनों विशेषकर चिला बैराज से पनतदीप पार्किंग , भीमगोड़ा पार्किंग , सर्वानंद घाट के हाइवे क्षेत्र सहित उतरी हरिद्वार की साइड रोड , पुराने रानीपुर साइड रोड , ज्वालापुर रेल पुल साइड रोड है जिस पर पुलिस को सख्त कदम उठाते हुए चालान्त्मक कार्यवाही की आवश्यकता है । बिंदु संख्या 2 – हाइवे के फ्लाइओवरों पर तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड रोक के लिए सी सी टीवी कैमरे सहित रिफ्लेक्टर स्पीड अंक तालिका चालानात्मक कार्यवाही की आवश्यकता है जिसका पालन हाइवे अथार्टी करे। बिंदु संख्या 3- हाइवे पर अपनी जरूरत के हिसाब से खुले अनावश्यक कटो को बंद किया जाए कट पर उचित दूरी के साथ पूरा डिवाइडर दिया जाए । ।।।।।। ज्वालापुर अध्यक्ष व्यापार मंडल पार्षद ने कुछ मुख्य बिंदुओं पर बताया कि बिंदु संख्या 4- फ्लाइवरों के नीचे के सभी कट ज्वालापुर से उतरी हरिद्वार तक के नो पार्किंग जोन एवं अतिक्रमण मुक्त किए जाए । बिंदु संख्या 5 – हाइवे पर साइड रोड सहित फ्लाइओवरों पर बिजली पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए कई जगह खराब लाइटें बंद लाइटों को बदला जाए । बिंदु संख्या 6 – हर फ्लाईओवर के नीचे हाइवे अथार्टी द्वारा एक छोटी फायर सर्विस गाडी का इंजजाम किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जुगाड वाहनों पर पूर्णता रोक लगाई जाए। बहुत से ऐसे ठोस उपाय है जो जिला प्रशाशन एवं हाइवे अथार्टी की मदद से दुर्घटनाओं को रोक सकते है इन विषयों पर कृपया उचित कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अर्पण ग्रोवर , भूषण लाल अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, गुड्डू सिंह उपस्थित रहे।
हाइवे पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का विषय- सुनील सेठी
