हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, गंभीर बीमारियों के मरीजों को मिलेगा उपचार का लाभ

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए लायन्स क्लब हरिद्वार तीर्थ के सहयोग से श्री गुरुमण्डल आश्रम, देवपुरा और संस्था आम अमरुद बहार द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक श्री गुरुमण्डल आश्रम, देवपुरा हरिद्वार में आयोजित हुआ
शिविर में मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार जैन (डी.एम.एस.) अपने अनुभवो के साथ मरीजों का परीक्षण किया, जबकि डॉ. वैशाली गर्ग (बी.एच.एम.एस.) भी मरीजों को परामर्श व औषधियां उपलब्ध कराई। इस दौरान नव क्रांतिकारी नैनो होम्योपैथिक औषधियों द्वारा इम्युनोपैथिक चिकित्सा के माध्यम से कैंसर, गुर्दे के रोग, पेशाब में चर्बी, खून में क्रियेटिनिन बढ़ना, गठिया, जोड़ों के रोग, मधुमेह, त्वचा रोग, सोरायसिस, मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, सेरिब्रल पाल्सी और ऑटिज्म जैसी बीमारियों की जांच व उपचार की सुविधा दी गई l
लायन्स क्लब हरिद्वार तीर्थ के अध्यक्ष लायन अंकित गोयल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श और औषधियां उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
श्री गुरुमण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगवत स्वरुप शास्त्री ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची साधना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर में आने वाले रोगियों के लिए कम शुल्क में आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि मरीजों को अपनी संबंधित जांच रिपोर्ट के साथ पहले पंजीकरण कराना आवश्यक है।

कार्यक्रम उपरांत सभी डॉ एवं सहकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए l इस अवसर पर हरिहर समाचार की प्रधान संपादक कमल शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई l महिला दिवस की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कमल शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देने के साथ-साथ लैंगिक समानता (Gender Equality), महिला अधिकारों और उनके खिलाफ होने वाली हिंसा के प्रति जागरूकता को बढ़ाता है

इस अवसर पर डॉ रवि, चक्षु गोयल ,अंकित गोयल, दिनेश कुमार जैन, आलोक कुमार ,आशीष अग्रवाल, रितु उपाध्याय आदि उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *