कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। बहादराबाद स्थित सरदार बैंक्विट हॉल में बहादराबाद इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा होली मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में , सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है और उद्योग जगत व समाज के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी को मिलकर प्रदेश की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।
वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के करीब आने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि उद्योग और समाज का तालमेल प्रदेश की आर्थिक मजबूती का आधार है। इस तरह के आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और विकास की नई राह खोलते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक एवं कांग्रेस नेता प्रियव्रत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहादराबाद इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजनों से उद्योगपति, जनप्रतिनिधि और समाज एक मंच पर आकर सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलती है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव का आनंद लिया।
उद्योग और एकता के रंग में रंगा बहादराबाद, होली मिलन में गूंजे सद्भाव के स्वर”
