गुरुद्वारा साहिब चार साहेबजाद तीसरे महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
देश – विदेश के प्रसिद्ध सिख पंथ कीर्तनियों ने वीर रस से शद्धालुओ को निहाल किया।

लालढांग, संवाददाता। हरिद्वार के गुरुद्वारा चार साहेबजादे टाँटवाला में तीसरे महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया जिसमें सिख पंथ के विद्वानो ने गुरु गोविंद सिंह और उनके चार साहेबजादे व माता गुजर कौर की शहादत का मार्मिक वृतान्त सुना श्रद्धालुओ में जोश भर दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में देहरादून, दिल्ली, रुड़की,हरिद्वार, सहित आसपास क्षेत्र की सिख श्रद्धालूयो ने सेवा और शब्द कीर्तन का रस लिया। गुरुमत समागम में सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी, कीर्तनीय, कविसरो और धर्म प्रचारको ने चार साहेबजादों की शहादत और सिख इतिहास से रूबरू कराया।

पंथ प्रचारक ज्ञानी लाखन सिंह ने कहा कि सिख इतिहास में 21दिसम्बर से 29 दिसम्बर शहादतों भरे दिन रहे है। गुरु गोविंद सिंह और उनके चार साहेबजादो की शहादत को याद कर श्रद्धांजलि देकर व्यतीत करता है।
इस अवसर पर ज्ञानी धर्म सिंह (यु्सए)
,ज्ञानी परमिंद्र सिंह, ज्ञानी गगनदीप सिंह, ज्ञानी परमजीत सिंह, ज्ञानी जोगिंद्र सिंह, हैड ग्रन्थी मोतिबाग नई दिल्ली, ज्ञानी गगन सिंह आदि ने गुरुबाणी कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया। समागम अटूट लंगर लगाया गया।
समागम मे ज्ञानी महेश सिंह (अमरीका वाले)
प्रबंधक स०रतन सिंह, केहर सिंह, सरबन सिंह, चेतराम नायक, सुरेश सिंह, कुलविन्द्र सिंह, आदि ने सेवा सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *