कोतवाली कलियर
नशा तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही
25000/- रुपये का ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में
तस्करी का मास्टर मांइड पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑप्रेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मादक पदार्थ की तस्करी के मामलें में फरार ईनामी गाजियाबाद से चढ़ा पुलिस के हत्थे
करीब 01 साल से पुलिस टीम को थी आरोपी की तलाश
मुनाफा कमाने के लालच में करता था बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी
दिनाक 15.07.25 को वादी मुकदमा उ0नि0 रणजीत सिंह ANTF टीम पुलिस कार्यालय हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम के साथ बेड़पुर स्थित शाहजी पीर तिराहा के पास से एक आरोपी साबिर हुसैन को 21 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकडा गया था, पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया कि उक्त अवैध 21 किलो गांजा सह आरोपित अमजद पुत्र असगर निवासी मिर्जापुर –II सेक्टर 12 वियजनगर गाजियाबाद उ0प्र0 से लेकर आया था जो कलियर में महिला को दिया जाना था। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना कलियर पर मु0अ0सं0 191/25 पंजीकृत किया गया ।
अभियोग में सह आरोपित महिला व साबिर हुसैन के विरुद्व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरांत आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया किन्तु तीसरा आरोपी अमजद लगातार फरार चल रहा था ।
ऑपरेशन प्रहार/ नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों, आसामाजिक तत्वों, संदिग्धों के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है ।
मादक पदार्थ की बढ़ी मात्रा में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी कोत0 पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित चल रहे इनामी आरोपी की तलाश में कई बार उसके पते पर गाजियाबाद में दबिश दी गयी किन्तु आरोपी करीब 01 साल से लगातार फरार चल रहा था।
वरिष्ठ हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लाभप्रद सूचना के लिए 25000/- रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था । आरोपी लगातार अपने पते से फरार था ।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी को मैनुअल पुलिसिंग की मदद से पुलिस टीम द्वारा अपने सर्वोत्तम प्रयास से दिनांक 07.11.26 को थाना अंकुर बिहार क्षेत्र लोनी गाजियाबाद उ0प्र0 से आरोपी को पकडा गया।
आरोपी विरुद्व मादक पदार्थ की तस्करी में पूर्व से भी मुकदमा दर्ज है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
नाम पता आरोपित
- अमजद सिद्दिकी पुत्र असगर सिद्दिकी निवासी मौहल्ला मिर्जापुर 2, म0न0 686, सैक्टर 12, प्रताप बिहार थाना विजयनगर गाजियाबाद उ0प्र0 हाल निवासी रमेश के मकान में वेद बिहार कॉलोनी थाना अंकुर बिहार लोनी गाजियाबाद उ0प्र0।
आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 922 वर्ष 2017 धारा 18,20 एनडीपीएस एक्ट थाना कविनगर गाजियाबाद
2- मु0अ0सं0 238 वर्ष 2022 धारा 20,61,85 एनडीपीएस एक्ट थाना विजयविहार रोहिणी दिल्ली
3-मु0अ0सं0 284 वर्ष 2007 धारा 392,394,297,411,34 आईपीसी व 25,54,59 आर्म्स एक्ट
4- मु0 अ0 स0 191/28 धारा 8/20/29/ NDPS Act
पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी प्रभारी
2.उ0नि0 अमित नौटियाल प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा
3.हे0कानि0 सोनू कुमार
4.हे0कानि0 इसरार अली
5.हे0कानि0 माजिद खान
6.कानि0 महिपाल सिंह ( CIU टीम रुड़की)














