हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस में 8 चौकी प्रभारियों के साथ दो कोतवाली के एसएसआई बदल दिए गए हैं। हालांकि इन चौकी प्रभारियों में कुछ दारोगा ऐसे है जोकि थानाध्यक्ष रह चुके हैं।
रानीपुर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान को लक्सर कोतवाली का एसएसआई, कोतवाली मंगलौर से प्रदीप कुमार को रानीपुर कोतवाली का एसएसआई बनाया है।
एसएसआई लक्सर के लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी बनाया है।
रफत अली को एसपी ग्रामीण कार्यालय में अटैक कर दिया है।
प्रवीण बिष्ट को मंगलौर कोतवाली की बाजार चौकी की कमान दी है।
एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी गंगनहर कोतवाली की अस्पताल चौकी प्रभारी बनाया है।
रायसी चौकी प्रभारी नीरज सिंह रावत को काली नदी चौकी प्रभारी बनाया है।
बलबीर सिंह को सप्तऋषि चौकी प्रभारी बनाया है।
अंशुल अग्रवाल को चौकी बाजार ज्वालापुर का प्रभारी बनाया है।
कर्मवीर को तेज्जुपुर चौकी प्रभारी बनाया है।
थाना पथरी से अजय लाल को रायसी चौकी प्रभारी बनाया है।
पुलिस लाइन से महिपाल सैनी को कोतवाली कनखल भेजा है।
राकेश कुमार को कोतवाली ज्वालापुर भेजा है।
रानीपुर से देवेंद्र सिंह को कोतवाली मंगलौर भेजा है।
पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल, 8 चौकी प्रभारियों के साथ दो कोतवाली के बदले एसएसआई, थानाध्यक्ष रहे चुके एसआई अब संभालेंगे चौकी
