थाना-खानपुर
बॉर्डर मीटिंग में बनी रणनीति, सुरक्षित होगी शिव भक्तों की राह
थाना खानपुर क्षेत्रांतर्गत भगवान शिव के प्राचीन शिव मन्दिर जटांशकर महादेव में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक लगने वाले विशाल मेले एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराने के लिए बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस दौरान उत्तर-प्रदेश उत्तराखण्ड के दल्लावाला बार्डर पर पर सीओ लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, व0उ0नि0 खानपुर व सीओ भोपा ,प्रभारी निरीक्षक भोपा, चौकी प्रभारी सिताबपुर एवं अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में यातायात एवं अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा की गई व डाइवर्जन, ट्रैफिक प्लान और हाई-लेवल सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई।
