भेदभाव बढ़ाने वाले कानून को वापस ले सरकार-पंडित अधीर कौशिक

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी कानून के विरोध में चलाया जनजागरण अभियान
हरिद्वार, 1 फरवरी। यूजीसी कानून का विरोध करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में स्वर्ण समाज के लोगों ने जनजागरण अभियान चलाते हुए व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कानून की विसंगतियों से अवगत कराया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का कानून भेदभाव को बढ़ाएगा। सरकार को जल्द से जल्द इस काले कानून को वापस लेना चाहिए।

जात पात का भेदभाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। सरकार को कानून वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कानून से छात्रों का जीवन अंधकार में चला जाएगा। स्वर्ण समाज को खुलकर इस कानून का विरोध करना चाहिए।

भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री एवं संजय शर्मा ने कहा कि समान रूप से शिक्षा के अवसर सभी को प्राप्त होने चाहिए। कानून सुरक्षा और रक्षा के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इस कानून में भेदभावपूर्ण नीति अपनायी जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को स्वर्ण समाज के हितों में फैसला लेते हुए इस कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए। भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, संजय शर्मा, ऋषि शर्मा, मनोज शुक्ला, रमेश पांडे, यशपाल शर्मा, नमन मिश्रा, मोनू, नरेश, शंभू प्रसाद पंत, बृजमोहन शर्मा, विष्णु गौड़, बालकृष्ण शास्त्री, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, आशीष मेहता, राकेश एडवोकेट, आदेश मारवाड़ी, संदीप मेहता, विक्रम ठाकुर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *