हरिद्वार पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 02 लाख के 10 मोबाइल फोन ढूँढकर उनके स्वामियो को लौटाये

कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने मायूस चेहरो की लौटाई मुस्कान

हरिद्वार पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 02 लाख के 10 मोबाइल फोन ढूँढकर उनके स्वामियो को लौटाये”

मोबाईल स्वामियों द्वारा किया गया हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद

एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर C.E.I.R पोर्टल के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आमजन के गुम हुये मोबाइल फोनो को लगातार तलाश करते हुये उन्हे वापस लौटाकर आमजनमानस की खुशियाँ लौटाई जा रही है ।

          रानीपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुये उक्त पोर्टल के अन्तर्गत विभिन्न लोगो के गुम हुये मोबाइल फोन जिनके स्वामी फोन मिलने की आस छोड चुके थे, को पोर्टल के माध्यम से तलाश करते हुये अगल-अलग तिथियो में माह सितम्बर-2026 में करीब 02 लाख रूपये के कुल 10 मोबाइल फोन को उनके स्वामियो के सुपुर्द कर उनके चेहरो पर मुस्कान लौटाई,  मोबाइल फोन मिलने पर फोन स्वामियो द्वारा पुलिस का धन्यवाद भी किया ।

पुलिस टीम-
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
2- कानि0 प्रेम सिंह,
3- कानि0 विवेक गुसांई,
4- कानि0 अमन तोमर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *