जनपद की ३५ पेयजल परियोजनाओं के परिसर में आज भी चलाया गया विशेष सफाई अभियान


कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए आज 26वें दिन भी स्वच्छता अभियान रहा जारी।

जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक की जा रही है साफ सफाई व्यवस्था।

जनपद की ३५ पेयजल परियोजनाओं के परिसर में आज भी चलाया गया विशेष सफाई अभियान

जनपद में चल रही सफाई व्यवस्था का जिलाधिकारी स्वयं कर रहे है निगरानी

मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।

हरिद्वार 14 दिसंबर 2025

       मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ , सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है l

इसी क्रम के निर्देशानुसार निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम, हरिद्वार द्वारा निर्मित योजनाओं पर सफाई अभियान आज दिनांक 14.12.2025 को चलाया गया जिसमें इसमें लखनौता जल स्रोत परियोजना , हरजौली जट जल स्रोत परियोजना , भगवानपर चंदनपुर जल स्रोत परियोजना में जल निगम के कार्मिकों मोहम्मद सलमान, शलभ मित्तल, अनिकेत शर्मा और निकुंज द्वारा सफाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *