हरिद्वार 30 सितंबर 2025 गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का शिवलोक निवासी ने अपने परिवार संग अष्टमी पूजन कर आशीर्वाद लियाl
इस अवसर पर कमल खड़का और उनकी पत्नी सपना खड़का ने सबसे पहले अपने हाथों से कन्याओं के पैर धोए क्योंकि कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर ऐसा करने से देवी बहुत प्रसन्न होती हैं और साधक पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है।
घर में प्रवेश करवाने के बाद कन्याओं को बिठाकर पूरी हलवे का भोजन कराया साथ ही, कन्याओं को प्रसाद के तौर पर फल भी दिए इस प्रकार कन्याओं को भोजन कराने से बेहद शुभफल की प्राप्ति होती है।
तत्पश्चात् कन्या पूजन में कन्याओं को लाल रंग की चुनरी भी ओढ़ाई गई साथ ही, उनको उपहार आदि भी दिए l नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूप मानकर ऐसा करने से देवी बहुत प्रसन्न होती हैं। इससे जातक के घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
जब सभी कन्याएं भोजन कर लें और आप उन्हें उपहार आदि दे दें, तब पूरे परिवार ने एक साथ सभी कन्याओं के चरण छूकर प्रणाम किया। साथ ही, उनसे आशीर्वाद भी लिया l
