कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, करेंगे सभी से संवाद वेद मंदिर आश्रम में स्वागत के दौरान ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं से लादकर किया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत हरिद्वार। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आमजन, व्यापारियों, ग्राम प्रधानों के साथ तमाम जन प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। सभी ने केंद्र और प्रदेश का आभार जताते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा और प्रदेश में फिर से तीसरी बार विधानसभा—2027 में पार्टी की सरकार बनेगी।

सोमवार को वेद मंदिर आश्रम में फूल मालाओं, गुलदस्तों, मिष्ठान, ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज हर वर्ग का विकास हो रहा है।स्वागत के दौरान उमड़े जनसैलाब का धन्यवाद करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश के समुचित विकास और योजनाओं को सुचारू रखने के लिए प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनानी है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मेहनत के साथ धरातल पर उतरकर आमजन को पार्टी से जोड़कर मजबूत करना है।भाजपा जिलाध�करेंगे सभी से संवाद वेद मंदिर आश्रम में स्वागत के दौरान ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं से लादकर किया पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत हरिद्वार। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आमजन, व्यापारियों, ग्राम प्रधानों के साथ तमाम जन प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। सभी ने केंद्र और प्रदेश का आभार जताते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा और प्रदेश में फिर से तीसरी बार विधानसभा—2027 में पार्टी की सरकार बनेगी। सोमवार को वेद मंदिर आश्रम में फूल मालाओं, गुलदस्तों, मिष्ठान, ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज हर वर्ग का विकास हो रहा है।स्वागत के दौरान उमड़े जनसैलाब का धन्यवाद करते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश के समुचित विकास और योजनाओं को सुचारू रखने के लिए प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनानी है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मेहनत के साथ धरातल पर उतरकर आमजन को पार्टी से जोड़कर मजबूत करना है।
