शहीद स्मारक स्थल के ऐतिहासिक वटवृक्ष के नीचे आर्य समाज नंद विहार का योग शिविर जारी
हरिद्वार(कमल शर्मा)आर्य समाज नंद विहार द्वारा शहीद स्मारक स्थल स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष के नीचे आयोजित योग शिविर के छठे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। योगाचार्य श्री राम कुमार जी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने योगासन, व्यायाम, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के गुर सीखे।

इस अवसर पर आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मन भी शांत, सकारात्मक और ऊर्जावान बनता है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।”
योगाचार्य श्री राम कुमार जी ने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। योगासन, प्राणायाम और ध्यान के नियमित अभ्यास से तनाव दूर होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन प्राप्त करता है। योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सुखी जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।”
योग शिविर में प्रधान आर्य समाज नंद विहार आर्य हरपाल सिंह सैनी, नीरज सैनी (अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच), सविता जी, सृष्टि सैनी, ललिता जी, प्रमोद धीमान, लक्ष्मी चंद, सुभाष सैनी, प्रणव, शारदा, संगीता, अदिति, नीतू जी, गुड़िया, वैदिका, सोनिया गौतम, बबीता, प्रिया, निशा, यशपाल सैनी, संजय त्यागी, नीरज चौहान, विपिन सिंह, दिवेश जी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं योग साधकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान योगाचार्य ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ किया गया।




