हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी हरिद्वार से शिष्टाचार भेंट कर जनपद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान कानून-व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रभाव, साइबर अपराध तथा वाहनों की ओवरलोडिंग जैसे गंभीर विषय प्रमुख रूप से उठाए गए।
एसएसपी हरिद्वार ने साफ शब्दों में कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नशे के खिलाफ कठोर अभियान का संकेत देते हुए कहा,
“हरिद्वार में नशे के कारोबार और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी।”
साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी ने कहा,
“साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस तकनीकी संसाधनों को मजबूत कर ऐसे अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करेगी, साथ ही आम जनता को जागरूक किया जाएगा।”
सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया,
“ओवरलोडिंग के कारण होने वाले हादसे गंभीर चिंता का विषय हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर चालान व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने एसएसपी के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सहयोग का भरोसा दिलाया।
