तकनीकी रूप से भी शिक्षक बने लडकियां: संगीता प्रजापति


कमल शर्मा हरिद्वार ब्यूरो चीफ

हरिद्वार। बीजेपी ओबीसी मोर्चा की कार्यकारणी सदस्य व समाजसेविका संगीता प्रजापति ने कहा कि आज के भारत मे महिलाएं मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। महिलाएं अपनी जिम्मेदारी के साथ साथ देश के विकास में बजी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। श्रीमती प्रजापति ने उक्त बात आज महिला दिवस के अवसर पर प्रेस को जारी एक बयान में कही।
उन्होंने कहा कि अगली सदी महिलाओ के नाम होगी। महिलाएं आज तेजी से हर उस मुकाम को प्राप्त कर रही है जो कभी सिर्फ पुरषो के नाम होते थे। आज चंद्र अभियान हो या फिर सूर्य अभियान या फिर देश सेवा के लिए सेना में जाने के बात हो महिलायें तेजी से ओर अपने बूते अपना योगदान दे रही है। हमारे देश की लड़कियां शिक्षा में भी लड़को से हमेशा आगे रहती है। आने वाली सदी महिलाओ की होगी। देश के प्रधानमंत्री भी महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रहे है। इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाये न सिर्फ स्वम सशक्त हो रही है बल्कि अनेक अन्य महिलाओं को रोजगार देकर सशक्त बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *