खुले में जाम छलकाना पड़ेगा भारी,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 39 व्यक्तियों पर कार्रवाई

कोतवाली ज्वालापुर

SSP हरिद्वार के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस की “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 39 व्यक्तियों पर कार्रवाई

खुले में जाम छलकाना पड़ेगा भारी

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आज दिनांक 03/04/2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग, रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की गई।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/हुड़दंग करने वाले कुल 39 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया, जिनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगे होने के कारण MV एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर सामाजिक माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम

  1. चंद्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक
  2. ⁠खेमेन्द्र गंगवार, वरिष्ठ उप निरीक्षक
  3. ⁠उ0नि0 समीप पांडेय (IC रेल/बाजार)
  4. ⁠उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
  5. ⁠उ0नि0 बारु सिंह
  6. ⁠अपर उ0नि0 राकेश सिंह
  7. ⁠हे0का0 धर्मेन्द्र, हे0का0 प्रमोद पुरोहित
  8. ⁠का0 अमित गौड़
  9. का0 ⁠राजेश बिष्ट
  10. का0 ⁠मनोज डोभाल
  11. ⁠का0 मुकेश कुमार
  12. ⁠का0 गणेश
  13. का0 ⁠आलोक सिंह
  14. ⁠का0 कपिल गोला
  15. ⁠का0 रवि कुमार
  16. का0⁠सतवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *