कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार,ज्वालापुर- पाईन क्रेस्ट चिल्ड्रेन एकेडमी रेलवे रोड ज्वालापुर के परिसर में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक
अपराह्न 3 बजे से 6 श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आरंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा व्यास श्री अभिषेक शर्मा प्रिया दास ने पहले दिन कहा कि भागवत कथा जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है।
यात्रा में सैकड़ों महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। कथा स्थल पर इससे पहले हवन-पूजन भी किया गया।
कथाव्यास श्री अभिषेक शर्मा प्रियादास ने कलश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलश रिद्धि-सिद्धि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है और यह जीवन के हर क्षण में उपयोगी होता है। जन्म के समय कलश स्थापना की जाती है और मृत्यु के उपरांत शरीर के साथ कलश विसर्जित किया जाता है।
कथावाचक श्री अभिषेक शर्मा प्रियादास ने जोर देकर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन के उद्देश्य और दिशा को स्पष्ट करती है। उन्होंने कहा कि जहां भी भागवत कथा का आयोजन होता है, उसे सुनने मात्र से वह क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से मुक्त होकर सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है।
इस अवसर पर अभिषेक शर्मा प्रियादास जी रुचिर खंडेलवाल
कृतिका खंडेलवाल निशित खंडेलवाल कुलदीप खंडेलवाल जितेंद्री यश शुक्ला अंश मिश्रा दक्ष श्रोत्रिय अनंत वशिष्ठ माधव शर्मा निकुंज गोस्वामी सहित सैकड़ों श्रोताओं ने कथा का श्रवण किया।
