समाप्त हुआ पीएम मोदी का संबोधन, उपस्थित सभी शंकराचार्यों से मिलने पहुंचे पीएम

अयोध्या : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद संबोधन में कहा कि की त्रेता युग में राम वियोग 14 वर्षों का था लेकिन इस युग में कई पीडियों ने वियोग सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा है  . कई सालों तक भगवान् के अस्तित्व को लेकर लड़ाई चली लेकिन न्याय की लाज रखी गई। मंदिर न्याय वद्ध तरीके से बना है। आज देश दीपावली मना रहा है। आज शाम को घर में दिए जलेंगे। शुभ दिशा में काल चक्र बदलेगा। पीएम ने कहा कि 11 दिनों में मैंने उन जगहों का चरण स्पर्श किया है जहां भगवान् राम के चरण पड़े थे।

पीएम ने कहा की रामेश्वरम में रामेश्वरम मंदिर के अलावा मुझे सागर से सरयू तक मुझे राम नाम का उत्सव देखने को मिला। प्रभु श्री राम भारत वासियों के अंतर्मन में विराजे हैं। ये राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बह रहा है। राम के आदर्श ,शिक्षा सब जगह एक समान है। पीएम ने कारसेवकों को याद करते हुए कहा कि हम उनके रीड़ी हैं। ये अवसर सिर्फ विजय का नहीं विनय का भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *