🔥 ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अरविंद उपाध्याय जी के निर्देशानुसार नारी शक्ति की मिसाल, समाजसेवी श्रीमती नीलम दुबे जी को उनके सनातन धर्म के प्रति अटूट समर्पण, संघर्षशीलता, कर्मठता, ईमानदारी और निरंतर मेहनत के आधार पर संगठन के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नीलम दुबे जी की यह नियुक्ति न केवल उनके अथक प्रयासों और सेवाभाव का सम्मान है, बल्कि देशभर की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा भी है। उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होकर समाज व राष्ट्रहित में कार्य करेगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा ‘बबलू पंडित’ ने बताया कि नीलम दुबे जी की कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा
संघर्ष, समर्पण और शक्ति का सम्मान: नीलम दुबे बनीं राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष 🔥



