नमामि गंगे घाट के समीप श्री गंगेश्वर हनुमान मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। राम जी की असीम कृपा से नमामि गंगे घाट के पास 12 व 13 नंबर ठोकर के मध्य स्थित दो मंजिला कुटिया वाले घाट पर गंगा तट के समीप श्री गंगेश्वर हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ हुआ, इस अवसर पर बोलते हुए जीर्णोद्धार की सूत्रधार श्रीमती किरण लता ने कहा कि हनुमान जी हिंदू धर्म में शिव के 11वें रुद्रावतार, पवनपुत्र और भगवान राम के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं। अष्टसिद्धि-नवनिधि के दाता हनुमानजी चिरंजीवी (अमर) हैं, जो साहस, बुद्धि, शक्ति और नि:स्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। संकटमोचन के रूप में प्रसिद्ध है l

मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनावरण हरिद्वार विधायक मदन कौशिक द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिद्वार की मेयर किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति रही l
कार्यक्रम के आयोजन श्री रामायण निष्काम सेवा मंडल, शिवनगर हरिद्वार एवं समस्त भगवत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा किया गया हैl इस अवसर पर बोलते हुए श्री गोपाल भारद्वाज ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है, जो आदर्श समाज के निर्माण के लिए नैतिक मूल्यों को सिखाती है।  सभी भक्तों ने समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया l इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोजन भंडारे का आयोजन भी किया गया

इस अवसर पर स्वामी कृपा नन्द जी महाराज स्वामी गोपालानन्द महाराज सुरेश्वर शर्मा, गोपाल जी भारद्वाज, जितेन्द्र भगत, केशव ठेकेदार,विदितशर्मा, विकाश तिवारी, शिव कुमार शर्मा, संजीव, वाहन प्रेमलता, गीता भारद्वाज दीपक तीटीपुर, सुनीताजी एवं श्री रामायण निष्काम सेवा माडल के सदस्य भाई पडित कृष्णकुमार, आदि उपस्थित रहे ले


संपर्क सूत्र: 84 459 73 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *