आर्य विरक्त आश्रम में नई कमान: प्रेम प्रकाश बने प्रधान, बोले—“आश्रम सेवा और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता”

🔥 कमल शर्मा

हरिद्वार, ज्वालापुर | 21 अप्रैल 2026
ज्वालापुर स्थित आर्य विरक्त (वानप्रस्थ संन्यास) आश्रम में हुए चुनाव में श्री प्रेम प्रकाश लाल को आश्रम का नया प्रधान चुना गया। चुनाव के बाद उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपीं। आश्रम में इस बदलाव को लेकर सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
नवनिर्वाचित प्रधान श्री प्रेम प्रकाश लाल की अध्यक्षता में 21 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे आश्रम प्रधान कार्यालय में अन्तरंग सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।


👉 प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रधान: श्री प्रेम प्रकाश लाल
उप प्रधान: श्री कामेन्द्र सिंह, श्री एन.के. सिंह, श्री दया शंकर दूबे, श्री देवेन्द्र कुमार त्यागी
मंत्री: श्रीमती शोभा रानी
उप मंत्री: सुश्री जितेन्द्री, श्रीमती सन्तोष भारद्वाज
कोषाध्यक्ष: श्री अनिल शर्मा
पुस्तकालयाध्यक्ष: श्रीमती वीना सचदेवा


इसके अलावा कई अन्तरंग सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
🗣️नवनिर्वाचित प्रधान श्री प्रेम प्रकाश लाल ने कहा,
“आश्रम की गरिमा और सेवा परंपरा को आगे बढ़ाना हमारी पहली जिम्मेदारी है। हम सभी सदस्यों के सहयोग से पारदर्शिता, अनुशासन और सामाजिक सेवा को प्राथमिकता देंगे तथा आश्रम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।”
🗣️ उप प्रधान श्री कामेन्द्र सिंह ने कहा,
“नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। हमारा उद्देश्य आश्रम के सुचारु संचालन के साथ-साथ सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना है, ताकि आश्रम की व्यवस्थाएं और मजबूत हो सकें।”


📌 बैठक के मुख्य एजेंडा:
पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि
नई कार्यकारिणी पर विचार-विमर्श
बैंक खातों में पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भेजने पर निर्णय
आश्रम संचालन हेतु प्रबंधन समितियों का गठन
अन्य विषय प्रधान की अनुमति से
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही आश्रम में विकास और व्यवस्थाओं को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं। अब सभी की नजरें आगामी बैठक के निर्णयों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *