कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार में गंगा सभा द्वारा की जा रही माँग के बाद अब गंगा सभा द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में पोस्टर लगा दिए गए हैं जिसमें उनके द्वारा लिखा गया है कि अहिन्दुओ का प्रवेश निषेध क्षेत्र आज्ञा से म्यूनिसिपल एक्ट हरिद्वार है
हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने वाली संस्था गंगा सभा अहिंदुओं के प्रवेश को लेकर खुलकर सामने आ गई है। संस्था ने साफ कहा है कि हरकी पैड़ी सनातन संस्कृति का आस्था का केंद्र है और यहां अहिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होना चाहिए। इसके लिए 1916 के म्युनिसिपल बायलॉज का कड़ाई से पालन कराने की मांग प्रशासन से की गई है।”
आपको बता दें कि गंगा सभा लगातार हरिद्वार के तमाम घाटों पर अहिंदुओं के प्रवेश को लेकर रोक लगाने की सरकार से माँग कर रही है
नितिन गौतम, अध्यक्ष , श्री गंगा सभा , हरिद्वार
