कमल शर्मा
हरिद्वार, 02 अप्रैल 2026।
श्री हनुमान जी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर न्यू रामनगर कॉलोनी, ज्वालापुर में श्री रोहित गिरी द्वारा संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज एवं स्वामी वेद मूर्ति जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। संतों के आगमन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महंत डॉ. रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि हनुमान जी अपने भक्तों के सभी संकट हरने वाले देव हैं। सच्ची श्रद्धा और भक्ति से उनकी आराधना करने पर जीवन के कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं। उन्होंने सभी से धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
वहीं स्वामी वेद मूर्ति जी महाराज ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, शक्ति और सेवा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना बढ़ती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधीर कौशिक जी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के भंडारे समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।
आयोजन के मुख्य आयोजक रोहित गिरी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर यह भंडारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें संतों का आशीर्वाद और भक्तों का सहयोग ही इसकी सफलता का आधार है।
इस भव्य आयोजन का संचालन श्री बालाजी फिल्म्स हरिद्वार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों, जयकारों और प्रसाद वितरण से एक आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।



