सत्यनिष्ठा और विश्वास ही व्यापार की सबसे बड़ी पूंजी : आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज
हरिद्वार (कमल शर्मा)। शंकर आश्रम के समीप हरिद्वार में अत्याधुनिक ऑप्टिकल शोरूम “नैनीष्क (NAINISHQ)” का शुभारंभ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर एवं जूना पीठाधीश्वर Swami Avdheshanand Giri के करकमलों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि “व्यापार का मूल आधार सत्यनिष्ठा, विश्वास और सेवा है। ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ किया गया व्यवसाय ही दीर्घकाल तक सफलता प्राप्त करता है। किसी भी व्यापारी की सबसे बड़ी पूंजी उसका ग्राहक और उसका विश्वास होता है। यदि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं उचित सेवा मिले तो वही ग्राहक किसी प्रतिष्ठान का सबसे बड़ा प्रचारक बन जाता है।” उन्होंने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

शोरूम के संरक्षक सचिन गुप्ता ने कहा कि “नैनीष्क का उद्देश्य केवल चश्मे बेचना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर दृष्टि और विश्वसनीय नेत्र देखभाल उपलब्ध कराना है। हम आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और उचित मूल्य के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

शोरूम संचालक वंश गुप्ता ने बताया कि “नैनीष्क ने जर्मनी के विश्वप्रसिद्ध ऑप्टिकल ब्रांड ZEISS के साथ टाई-अप किया है। इसके माध्यम से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले लेंस, आधुनिक ऑप्टिकल तकनीक और बेहतर विजन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक हरिद्वार के लोगों को किफायती दरों पर उपलब्ध हो सके।”

उन्होंने बताया कि शोरूम में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही विभिन्न ब्रांडेड फ्रेम्स, प्रीमियम क्वालिटी लेंस तथा ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप विशेष विजन केयर सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने शोरूम की आधुनिक सुविधाओं और उच्च स्तरीय सेवाओं की सराहना करते हुए इसे हरिद्वार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। समारोह का वातावरण उत्साह, श्रद्धा और शुभकामनाओं से ओतप्रोत रहा।





