मेगा स्वच्छता अभियान, सिडकुल स्थित Synokem Lifesciences में चला विशेष स्वच्छता अभियान

हरिद्वार में मेगा स्वच्छता अभियान, सिडकुल स्थित Synokem Lifesciences में चला विशेष स्वच्छ अभियान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए जाने के उद्देश्य से 25 नवंबर से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार के नेतृत्व में आज 7 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मेगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज सिडकुल क्षेत्र स्थित Synokem Lifesciences Pvt. Ltd. परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारीगण एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

अभियान में मानव संसाधन प्रमुख श्री प्रशांत कुमार, **गिरीश बुघानी **, मनीष पाल सिंह रौतेला सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाते हुए साफ-सफाई में योगदान दिया।

अभियान का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना तथा स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *