“एपस्टीन फाइल्स को लेकर महिला कांग्रेस का न्याय मार्च, महिलाओं की सुरक्षा पर उठी आवाज”

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार।
महानगर महिला कांग्रेस हरिद्वार द्वारा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर “न्याय मार्च (March for Justice)” निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए एपस्टीन फाइल्स मामले में पारदर्शिता और न्याय की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “Protection From Pedophiles”, “Justice for Victims” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा किसी भी सभ्य समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध से जुड़े मामले सामने आते हैं तो उन पर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस समाज में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लता जोशी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है कि ऐसे मामलों में सख्त कानून लागू हों और दोषियों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का यह न्याय मार्च महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर एक मजबूत पहल है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने एक स्वर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *