आध्यात्मिक स्वरूप से मनाया महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन

हरिद्वार(कमल शर्मा)उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में लक्सर में पार्थेश्वर महादेव मंदिर पर उनके जन्मदिन के उपलक्ष में विधि विधान से यज्ञ कर जलाभिषेक किया गया और सभी ने योगी आदित्यनाथ जी के दिर्घायु और आगामी प्रधानमंत्री बनाए जाने पर विश्व हिंदू महासंघ की समस्त टीम ने उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए मिष्टान वितरण किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री राम मुनि जी महाराज ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति अपने मूल स्वरूप में लौट रहे हैं न्याय और सुशासन से राम राज्य जैसी अनुभूति हो रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। समस्त सन्त समाज चाहता है कि मोदी जी के बाद देश का नेतृत्व भी योगी जी के सानिध्य में आये।


इस अवसर पर अखिल गिरी जी महाराज पटरेश्वर महादेव मंदिर के संचालक, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा , नरेश भगत बर्फानी , प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, जिला अध्यक्ष संदीप प्रजापति, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश वाल्मीकि, जिला महामंत्री विकास भाटी, जिला उपाध्यक्ष अंजनेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पवन कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष सागर इत्यादि सैंकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *