चारधाम यात्रियों के पांव छूकर माला पहनाकर लक्ष्मी अग्रवाल ने किया स्वागत, एवं वितरित की खाद्य सामग्री

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में लक्ष्मी अग्रवाल ने वितरित की खाद्य सामग्री

धामी सरकार की यात्रा व्यवस्था से श्रद्धालुओं ने जतायी खुशी

ऋषिकेश 22 अप्रैल, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने पावन धाम केदारनाथ जी और बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर ऋषिकेश स्थित चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के पांव छूकर और उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें देवभूमि में पधारने के लिए आभार प्रकट किया….. इस दौरान यात्रियों को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने भोजन परोसा और यात्रा मार्ग के रास्ते के लिए जरूरी खाद्य सामग्री भी वितरित की

इस दौरान यात्रियों को उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जनसुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की उनकी यह यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा , खाद्य , आवास और सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर कैंप भी लगाए हैं और अधिकारियों की पूरी टीम चार धाम यात्रा में आने वाले प्रत्येक यात्रियों के सहयोग के लिए ड्यूटी पर तैनात किए हैं

यात्रियों का भी कहना है कि उन्होंने पहली बार ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में इतनी भव्य और शानदार सरकारी व्यवस्थाएं देखी हैं उन्हें यहां पर रजिस्ट्रेशन, रूट मैप की जानकारी, रुकने , खान पान और चिकित्सा की सुविधा महिया कराई जा रही है .. बुजुर्ग यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक सुखद अनुभव का एहसास उन्हें यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश की इस बेह्तरीन व्यवस्था से ही होने लगा है….

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के स्वागत और उन्हें खाद्य सामग्री वितरण करने में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही जिनमें ज्योति चमोली, कनिका, ईरम महबूब, अनीता तिवारी,ममता,मोहित रतूडी शामिल रहे…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *