बीआईएस देहरादून द्वारा ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बीआईएस देहरादून द्वारा ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, 07 मई 2026। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा होटल वायसरॉय इन, सहारनपुर रोड, देहरादून में “ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक ज्वेलर्स ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में श्री हेमंत आडे, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस देहरादून शाखा कार्यालय ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा बीआईएस हॉलमार्किंग योजना में हुए नवीनतम विकासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अब बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से हॉलमार्क आभूषणों का विवरण, आभूषण का वजन तथा आभूषण का फोटो भी सत्यापित कर सकते हैं, जिससे पारदर्शिता एवं उपभोक्ता संरक्षण को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान श्री सचिन चौधरी, संयुक्त निदेशक, बीआईएस ने ज्वेलर्स पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं एवं आवश्यक प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उत्तरांचल ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रवीण जैन, राज्य महासचिव गुरजीत सिंह एवं देहरादून मंडल अध्यक्ष श्री सुनील मैसन भी उपस्थित रहे। उन्होंने ज्वेलर्स समुदाय द्वारा बहुत सारे सुझाव दिए गए तथा बीआईएस अधिकारियों के साथ सकारात्मक चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बीआईएस अधिकारियों एवं ज्वेलर्स के बीच संवादात्मक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें हॉलमार्किंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बीआईएस द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य ज्वेलर्स एवं उपभोक्ताओं के बीच हॉलमार्किंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण आभूषणों को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *