🔷 कमल शर्मा
नगीना,आज वर्ल्ड दलित काउंसिल के चेयरमैन श्री भूपेंद्र पाल सिंह जाटव जी के नगीना स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण मुलाकात आयोजित हुई। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने सहभागिता करते हुए दलित समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में वर्ल्ड दलित काउंसिल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रियव्रत जी, भाई मित्रपाल जी, भाई सुधीर चावला जी एवं मिर्च संवाद के संपादक भाई अजय पांडेय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की गतिविधियों और समाज के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।

चेयरमैन श्री भूपेंद्र पाल सिंह जाटव जी ने कहा कि
“वर्ल्ड दलित काउंसिल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समान अवसर पहुंचाना है। हम शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत हैं और हर स्तर पर दलित समाज को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वहीं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रियव्रत जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि”उत्तराखंड में संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद तक संगठन की पहुंच हो और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए।

समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
बैठक के दौरान सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।













