कमल दास कुटिया में लगा स्वास्थ्य शिविर, डेढ़ सौ रोगियों को मिला स्वास्थ्य लाभ एवं निःशुल्क दवाई

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

दीप कुंज आयुर्वेदा ने लगाया कमल दास की कुटिया में स्वास्थ्य शिविर हरिद्वार ,स्थित कमल दास की कुटिया में दीप कुंज आयुर्वेदा ने आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर कमल दास की कुटिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया और बताया की आयुर्वेद सभी रोगों को जड़ से खत्म करने का सफल इलाज है आवश्यकता है विश्वास की और परहेज की आयुर्वेद के माध्यम से जटिल से जटिल रोग समाप्त किया जा सकता है

इस अवसर पर बोलते हुए कमल दास की कुटिया के महंत ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा इस मानव शरीर की रक्षा करना और इसे स्वस्थ रखना मनुष्य का धर्म है शास्त्रों में भी कहा गया है की जो शरीर की रक्षा नहीं कर सकता उसे सुरक्षित नहीं रख सकता ईश्वर भी ऐसे प्राणियों की कोई मदद नहीं करते यह मनुष्य जीवन करोड़ योनियों को पार करने के बाद प्राप्त होता है इसलिए इसे स्वस्थ और सुरक्षित रखना प्रति एक मनुष्य का प्रथम कर्तव्य हैl

इस अवसर पर बोलते हुए आयुर्वेदिक वैध संत विक्रमजीत सिंह ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज से सभी प्रकार के रोगों का सफल निस्तारण कर मनुष्य को स्वस्थ काया प्रदान करने में सहायक होते हैं l

इस अवसर पर श्री विष्णु अग्रवाल ने कहा अगर समाज रोग मुक्त होगा तो देश आगे बढ़ेगा इसलिए आयुर्वेद अपनायें रोग जड़ से भगाये अगर आप भी अपने क्षेत्र में आयुर्वेद से संबंधित इस प्रकार के शिविर लगाना चाहते हैं तो मेरे मोबाइल नंबर 981870488 8 पर संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *