कोतवाली रूडकी
हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता
बन्द घरो व निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर देते थे चोरी की घटनाओ को अन्जाम
हरिद्वार पुलिस ने 02 शातिर चोरो को किया धर दबोचा
आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान व घटना मे प्रयुक्त किया वाहन भी बरामद
अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
कोतवाली रूडकी पर दिनाँक 19.01.2026 को वादी मुकदमा सुनील सैनी पुत्र श्री बुध्देश्वर निवासी गंगोत्रीपुरम निकट शनिदेव मन्दिर रूडकी की लिखित तहरीर बाबत घटना दिनाँक 12.01.2026 की रात्रि मे निर्माणाधीन मकान गंगोत्रीपुरम निकट शनिदेव मन्दिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान से टाईल्स कटिंग की दो मशीने एक ड्रीलिंग मशीन तथा बिजली के तार को चोरी करने के सम्बन्ध मे दाखिल की थी ।
जिसके आधार पर कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना क्षेत्र मे हो रही चोरियो का संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वंय लिया जा रहा है और घटनाओ के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी को निर्देशित किया गया।
निर्देशित क्रम मेंप्रभारी निरीक्षक के द्वारा अलग -अलग टीम का गठन किया गया घटना का अनावरण हेतु टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरान को मामूर किया गया।
जिसके क्रम मे दिनाँक 20.01.2026 को गठित टीम के द्वारा संयुक्त रूप से 02 शातिर चोरो को सोनाली पार्क से आगे नहर पटरी से पकडा गया जिनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुया है।
आरोपी का विवरण
1.सैफ अली पुत्र इकरार नि0 भारतनगर कोत0 रुड़की जिला हरिद्वार।
2.समीर पुत्र मतीन नि0 भारतनगर कोत0 रुड़की जिला हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण –
- मशीन टाईल्स कटिंग टाईल्स – 02
- ड्रील मशीन – 01
- तांबे के तार के गुच्छे – 02
- मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट रंग काला की हीरो स्पेन्डर प्लस
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 चन्द्रमोहन सिंह
हे0का0 युनुस बेग,
का0 राजेश देवरानी
का0 गुलबहार
कानि0प्रदीप डंगवाल
