व्याख्यान माला “गंगधारा- विचारों का अविरल प्रवाह” राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी: पुष्कर सिंह धामी

आज सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की। इस दौरान हालही में देवभूमि विकास संस्थान द्वारा दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित व्याख्यान माला “गंगधारा- विचारों का अविरल प्रवाह” पर विचार-विमर्श हुआ। व्याख्यान माला के प्रथम आयोजन में लोगों की बढ़ती रुचि देखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसे राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया। इसके अलावा दोनों के बीच राज्य के अन्य विषयों पर भी विमर्श हुआ।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *