आज़ दिनांक २७ सितंबर २०२६ ई को श्री कबीर धर्मार्थ ट्रस्ट हरिद्वार उत्तराखंड में भूईयार -कोरी महा सभा की बैठक संपन्न हुई संचालन कर रहे खिला राम आर्य जी ने कहा कि समाज में समरसता बनाए रखने मे समाज के बुद्धिजीवी वर्ग की अहम भूमिका होती है।श्री बलराज आर्य जी ने कहा कि समाज में समरसता बनाए रखने में शिक्षित व अनुभवी लोगों की अहम भूमिका होती है। श्री प्रवीण प्रधान जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह जी का स्वागत करते हुए उनसे समाज को शिक्षित करने वाले बिंदुओं पर चर्चा करने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह पंवार जी ने संयमित वाणी से समाज को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समाज के युवा वर्ग को शिक्षित करना होगा तथा बालक बालिकाओं को शिक्षित कर संस्कार देने होंगे जिससे समाज मजबूत हो और राष्ट्रीय निर्माण में सहायक हो। अध्यक्षता कर रहे श्री कबीर धर्मार्थ ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष अजब सिंह जी ने सबको समाज हित में कार्य करने को कहा। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
“शिक्षा और संस्कार से मजबूत होगा समाज, राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम”













