हरिद्वार/रुड़की। युवा कल्याण विभाग एवं पंचायती राज, हरिद्वार के तत्वावधान में खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन डी.पी.एस. दौलतपुर, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत दौलतपुर के विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्रों से प्रतिभागी खिलाड़ी नेउत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन 8 एवं 9 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से किया गया। 8 सितंबर को बालक वर्ग तथा 9 सितंबर को बालिका वर्ग की अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी तथा खो-खो जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं को शामिल किया गया था। बालक वर्ग में 60 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ कबड्डी और खो-खो आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं बालिका वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर तथा 5000/3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक एवं 4×100 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम स्थान पर ₹300, द्वितीय स्थान पर ₹200 तथा तृतीय स्थान पर ₹150 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी निर्धारित पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्थल संयोजक डी.पी.एस. दौलतपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, खेल समन्वयक श्री परिमल कुमार, संकुल समन्वयक श्रीमती सोनम कनौजिया तथा नोडल अधिकारी श्री राम मिलन,श्री सदीप कुमार ,श्री प्रदीप कुमार, श्री इन्द्रवीर सिंह, श्री अरुण कुमार ,श्रीमती कमला राणा, श्रीमती रेणुका पटेल,श्री राजेंद्र नौटियाल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह का वातावरण रहा। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति से पूरा परिसर खेल भावना से सराबोर था। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।
**खेल महाकुंभ-2026 का यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है।













