हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद के ऑनर ने हमारे संवाददाता से साझा की सफलता की कहानी, बोले—ग्राहकों का विश्वास और टीम की मेहनत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत


अजय देवगन के हाथों ‘इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड 2026’ मिलना हरिद्वार के लिए गर्व का क्षण: अमित व नेहा अग्रवाल

हरिद्वार, 08 सितंबर 2026 (कमल शर्मा)। आयुर्वेदिक उत्पादों के क्षेत्र में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और लोकप्रियता के दम पर अपनी अलग पहचान बना रही हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किए जाने पर कंपनी के ऑनर अमित अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल ने खुशी व्यक्त की है।
आज हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत में अमित अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल ने कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और देशभर के ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है।
अमित अग्रवाल ने बताया कि कंपनी शुरू से ही बेहतर गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का बढ़ता विश्वास और उत्पादों को मिल रही लोकप्रियता कंपनी को लगातार बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
नेहा अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता के पीछे उसकी टीम का समर्पण और ग्राहकों का भरोसा सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड 2026 मिलने से पूरी टीम का उत्साह बढ़ा है और कंपनी भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद के प्रमुख उत्पादों में श्री महाकाल तेल—‘दर्द तो भगा के रहेंगे’, चांदीवाला जलजीरा, श्री गंगाधन हेयर ऑयल एवं शैंपू सहित कई आयुर्वेदिक उत्पाद शामिल हैं। कंपनी के अनुसार इन उत्पादों को देशभर के ग्राहकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और लगातार बढ़ती लोकप्रियता उत्साहवर्धक है।
अमित अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल व्यावसायिक सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों तक गुणवत्ता और विश्वास पर आधारित बेहतर आयुर्वेदिक उत्पाद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद इसी संकल्प के साथ नए आयाम स्थापित करने और ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करती रहेगी।
इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड 2026 के रूप में मिली इस बड़ी उपलब्धि ने न केवल हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव बढ़ाया है, बल्कि हरिद्वार को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *