(कमल शर्मा)दिनांक 02 सितम्बर, 2026 (बुधवार) को तीर्थनगरी हरिद्वार में भूमा पीठाधीश्वर, शंकरं शंकराचार्य, अनन्तश्री विभूषित, स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का 73वाँ प्रकट महोत्सव (जन्मोत्सव) बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम पूज्य महाराजश्री ने अपने सद्गुरुदेव भगवान, स्वामी श्री भूमानन्द तीर्थ जी महाराज तथा आश्रम की इष्ट देवी पराम्बा भगवती माता राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी की पूजन-अर्चन की। उसके पश्चात् हरकी पैड़ी पहुँचकर माँ गंगा जी की पूजा करके आशीर्वाद लिया।
इस शुभ अवसर पर पूज्य महाराजश्री के निर्देशों में श्री स्वामी भूमानन्द काॅलेज आॅफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इन्स्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रहित व जनहित में ‘नशा मुक्त एवं भ्रष्ट्राचार मुक्त अभियान’ के अन्तर्गत एक रेली प्रारम्भ की, जो हरकी पैड़ी से लेकर श्री स्वामी भूमानन्द हाॅस्पिटल के समीप कार्यक्रम स्थल ‘उत्तराखण्ड संस्कृत एकेडमी’ तक निकाली गयी। इस रेली में दक्षिण भारत की विशेष झाकी, ढोल नगाडे व प्रसिद्ध कलाकार सम्मिलित हुए संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा मोटर साईकिलों पर तिरंगा यात्रा भी निकाली।
पूज्य महाराजश्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने उक्त कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर द्वीप प्रवज्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्यों का शाॅल, माला अर्पित करते हुए स्वागत किया। महाराजश्री के 73वें अवतरण दिवस पर अखाडा परिषद् के अध्यक्ष, श्री रविन्द्र पुरी जी महाराज, श्री हरिसेवा आश्रम, के महामण्डलेश्वर, श्री हरिचेतनानन्द जी महाराज, श्री श्री 1008 स्वामी श्री करोली शंकर जी महाराज, नया उदासीन अखाड़ा, हरिद्वार, भारतीय आयुर्वेद विद्वान व शोधकर्ता, श्री बाल कृष्ण आचार्य जी, महन्त श्री विजय सास्वत, अध्यक्ष सन्त समिति, ऋषिकेष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरकसिंह रावत जी, श्री नवनीत सहगल, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार तथा भूमा परिवार के ज्येष्ठ श्रेष्ठ ट्रस्टीगण श्री सुभाष गुप्ता, श्री अजय कुमार गर्ग, श्री राधेश्याम अग्रवाल जी एवं भूमा परिवार के अनन्य भक्तगण श्री राजाराम जिन्दल, श्री विजय महाजन, श्री पवन कुमार गोयल, श्री सत्यनारायण नम्बरदार, श्री सुखवीर जी आदि ने कार्यक्रम में पहुँचकर महाराजश्री को उनके अवतरण की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।
पूज्य महाराजश्री के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर श्री पवन कुमार गोयल, माहरा ने अपना माता-पिता की पुण्य स्मृति में भण्डारे का आयोजन कराया, जिसको सभी ने प्रसाद के रुप में सहर्ष ग्रहण किया।
कार्यक्रम में श्री स्वामी भूमानन्द काॅलेज आॅफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इन्सटीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति परम्परा के अनुसार अनेकोनेक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की इंस अद्भुत प्रस्तुति पर महाराजश्री ने सभी को अपना आशीर्वाद दिया और पुरुस्कारित भी किया। वहीं दूसरी ओर पूज्य महाराजश्री की प्रेरणा से श्री स्वामी भूमानन्द हाॅस्पिटल परिसर एवं कार्यक्रम स्थल पर ‘श्री स्वामी भूमानन्द जीवन रक्षक ब्लड बैंक’ के सहयोग से एक निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। हमारी यह संस्था इस रक्तदान शिविर में एकत्र रक्त को जनहित में प्रयोग करेगी।
पूज्य महाराजश्री के अथक प्रयासों एंव कठिन परिश्रम से संचालित किये जा रहे श्री स्वामी भूमानन्द काॅलेज आॅफ नर्सिंग के नाम का एक शिलापट्ट का उद्घाटन भी महाराजश्री के कर कमलों द्वारा किया गया। संस्था का यह शिलापट्ट बहुत ही अद्भुत एवं अलौकिक है, जिससे काॅलेज की प्रतिष्ठा एवं छवि पूरे राज्य में प्रकाशमय हो गया है।
पूज्य महाराजश्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया और उनसे यह अपेक्षा की वें इंस राष्ट्र को नशा मुक्त, भ्रष्ट्राचार मुक्त, नारी सशक्तिकरण एवं भारत की पौराणिक परम्परा व सभ्यता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने सभी संस्थाओं के ट्रस्टीयों तथा भूमा परिवार के भक्तगणों एवं चिकित्सालय के डाक्टर्स नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ तथा नर्सिंग काॅलेज की अध्यापक-अध्यापिका को अपना आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया। महाराजश्री ने दक्षिण भारत की झाॅकी एवं वाद्य संगीत के कलाकारों की प्रस्तुति से उन्हें प्रोत्साहित किया और उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे राष्ट्र में इनकी एक अलग ही छवि है। अन्त में महाराश्री ने नर्सिंग काॅलेज के छात्र-छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुति पर सभी छात्र-छात्रओं को प्रोत्साहित एवं पुरुस्कारित किया।
तीर्थनगरी हरिद्वार में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी महाराज का ‘73वाँ अवतरण दिवस’













