कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
आज दिनांक 23/11/2025 को समय लगभग 2 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी रहुल बैदी जी की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन बेदी की टीम ने थाना बहादराबाद का घेराव किया l
घेराव करने का कारण
बड़े-बड़े नामी भू माफिया जिलें हरिद्वार में शेर आलम पुत्र जितना ब मोसिन की कृषि भूमि को हड़पने के चक्कर में महिला को मोहरा बनाकर कराया गया झूठा मुकदमा दर्ज वह महिलाओं द्वारा भी झूठे मुकदमे कर रहे हैं दर्ज पुलिस के रवैया पर भी शक जताया गया है की कैसे बिना जाँच कियें मुकदमा दर्ज कर रही हैl

मुकदमा दर्ज करने से पहले जांच क्यों नहीं की गई मामले की पड़ताल क्यों नहीं की गई पुलिस के इस रवैया से भारतीय किसान बहुत नाराज है जो भू माफिया किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं l
यदि इन भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो भारतीय किसान यूनियन सुनिश्चित एसपी कार्यालय का पर धरना करने के लिए मजबूर होगी साथ ही जब भी जिला हरिद्वार में मुख्यमंत्री महोदय श्री पुष्कर सिंह धामी जी आएंगे तो उन्हें उत्तर देना होगा यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो भारतीय किसान यूनियन उनके सामने काले झंडे दिखाने क़ो मजबूर होंगी l
थानाध्यक्ष महोदय श्री अंकुर शर्मा जी ने तहरीर के संबंध में आगे जांच का आश्वासन दिया और कहा कि आगे बेकसूर किसानों को परेशान नहीं किया जएगा और मामले की जल्द से जल्द जांच की जाएगी l
